Jitendra Kumar biography in hindiजितेंद्र कुमार जीवनी


जितेंद्र
कुमार का जन्म राजस्थान राज्य
के अलवर जिला
में
सितंबर 1990
को हुआ था। उन्होंने टेलीविजन
पर आने वाली कई वेब सीरीज में काम किया है जिसमें इनकी सबसे प्रसिद्ध वेब सीरीज
पंचायत है। इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ लीड रोल में
साल 2020 में शुभ मंगल ज्यादा सावधान नाम की पिक्चर में भी काम किया है।

जितेंद्र कुमार का जीवन परिचय Jitendra kumar Jivani

पूरा नाम

जितेंद्र कुमार 

उपनाम:  

जीतू भैया

जन्म:  

सितंबर 1990 

 बहन:

रितु और चित्रा  

जन्म स्थान

खैरथलअलवरराजस्थान, भारत 

आयु:

31 वर्ष 

पेशा

अभिनेता 

भाषा

हिंदीइंग्लिश 

वैवाहिक स्थिति

अविवाहित 

 राष्ट्रीयता

भारतीय 

धर्म

हिंदू धर्म 

गर्लफ्रेंड

नहीं है

शौक

गिटार बजाना और क्रिकेट खेलना 

नेट वर्थ

ज्ञात नहीं 

जितेंद्र कुमार का
प्रारंभिक जीवन Jitendra Kumar’s early life

1990 में भारत के
राजस्थान राज्य के अलवर जिला में मौजूद खैरथल के एक छोटे से गाँव में 1 सितंबर के दिन जितेंद्र का जन्म हुआ था। इनका पूरा नाम जितेंद्र कुमार है। अपने बचपन के दरमियान ही इन्हें पढ़ने में काफी ज्यादा इंटरेस्ट था और इसी लिए यह बचपन से ही पढ़ने में तेज थे।

जितेंद्र कुमार की
शिक्षा Jitendra Kumar’s Education

इनकी प्रारंभिक पढ़ाई गांव के
ही स्कूल से हुई थी और पढ़ाई में बचपन से ही अधिक इंटरेस्ट होने की वजह से इन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री में आईआईटी खड़कपुर में एडमिशन प्राप्त किया और यहां पर इन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने में सफलता प्राप्त की। 

इसके बाद इन्होंने हिंदी टेक्नोलॉजी ड्रैमेटिक्स सोसाइटी के
गवर्नर के तौर पर विभिन्न प्रकार के नाटक आईआईटी केजीपी में किए। खड़कपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के दरमियान ही इनके मन में एक्टिंग की फील्ड में आने की ललक पैदा हुई और इनकी मुलाकात विश्वपति सरकार से आईआईटी केजीपी में हुई और उन्होंने ही विरेंद्र कुमार को साल 2012 में आयोजित हुए टीवीएफ में आने के लिए न्योता दिया।

जितेंद्र कुमार का
अभिनय कैरियर

साल 2013 में जितेंद्र कुमार को
अभिनय करने का मौका मिला। यह मौका जितेंद्र को “मुन्ना जज्बाती:-
क्यों त्या रिटर्न नाम के
कार्यक्रम में मिला और इसमें जितेंद्र कुमार की एक्टिंग की लोगों ने काफी सराहना की और इनके वीडियो के कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए इस कार्यक्रम की सफलता के बाद जितेंद्र कुमार को विभिन्न काम करने के लिए ऑफर आने लगे और उन्होंने इसके बाद टीवीएस के बहुत सारे वीडियो में करैक्टर निभाना चालू किया, जिसमें टेक कन्वरसेशन विद डैडी, 
डे विद सीरीज, कोटा फैक्ट्री शामिल है। 

पंचायत वेब सीरीज में जितेंद्र के द्वारा अमन त्रिपाठी के किरदार को अदा किया गया थावही टीवीएफ वेब सीरीज में इन्होंने जितेंद्र महेश्वरी नाम का किरदार निभाया था जो कि एक निराश कॉरपोरेट वर्कर था। इसके अलावा इन्होंने एक परेशान दूल्हे का किरदार बिट्टू परमानेंट रूममेट्स में अदा किया था और कोटा फैक्ट्री में इन्हें जीतू भैया के किरदार को अदा करने का मौका प्राप्त हुआ था। इन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ शुभ मंगल सावधान फिल्म में भी काम किया है। इस प्रकार से यह बॉलीवुड में भी अपनी पहुंच बनाने में सफल हो चुके हैं।

जितेंद्र कुमार की
फिल्म के बारे में जानकारी Information
about Jitendra Kumar’s film

2014: शुरुआत का इंटरवल

इस फिल्म को हमारा मूवी के द्वारा प्रोड्यूस किया गया था जो कि साल2014 में 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म की टोटल टाइमिंग99 मिनट की थी और इसे हिंदी भाषा में भारत देश में रिलीज किया गया था।इसमें सयानी गुप्ता, शिवाकीत परिहार, रोहन शाह, नामिया सक्सेना औरसंदीप वेद जैसे कलाकारों ने भी काम किया था।

2019: गोन केश

इसमें जितेंद्र कुमार ने त्रिजॉय का किरदार अदा किया था। इस फिल्म केडायरेक्टर का Qasim Khallow थे और फिल्म की कहानी लिखने का कामQasim Khallow ने ही किया था। इसके अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर धीरजघोष थे। जितेंद्र कुमार के अलावा श्वेता त्रिपाठी, विपिन शर्मा, दीपिकाअमीन, विजेंद्र काला जैसे कलाकारों ने भी इसमे काम किया था और इसपिक्चर को साल 2019 में 29 मार्च को रिलीज किया गया था। पिक्चर कीटाइमिंग 110 मिनट की थी।

2020: शुभ मंगल ज्यादा सावधान

इसे साल 2020 में 21 फरवरी को रिलीज किया गया था यह फिल्म हिंदी भाषा की रोमांटिक कॉमेडीफिल्म थी, जिसके डायरेक्टर और लेखक हितेश केवलय थे और इसकेप्रोड्यूसर आनंद राय और हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार तथा कृष्ण कुमार 

 2020: चमन बहार

चमन बहार फिल्म साल 2020 में 19 जून को रिलीज हुई थी और इसकीरनिंग टाइमिंग 111 मिनट की है। चमन बहार पिक्चर में जितेंद्र कुमार, रितिका बडियानी, भुवन अरोड़ा, धीरेंद्र तिवारी, आलम खान जैसे कलाकारोंने काम किया था। फिल्म कि डायरेक्टर अपूर्वा धर थी और इसके प्रोड्यूसरसिद्धार्थ आनंद कुमार थे। इसे नेटफ्लिक्स के द्वारा डिस्ट्रीब्यूटर किया गयाथा।

जितेंद्र कुमार की
वेब सीरीज Jitendra kumar web series

2014: 

परमानेंट रूममेट्स 

 2015: 

टीवीएफ पिचर्स 

2017: 

टीवीएफ बैचलर 

2017: 

बिष्ट प्लीज 

2017:  

फादर्स

2018: 

मिस्टर एंड
मिस 

2019: 

immature 

2019: 

टीवीएफ ट्रिपलिंग 

2019: 

Humorously Yours  

2019: 

चीज केक 

2019: 

कोटा फैक्ट्री 

जितेंद्र कुमार अवार्ड Jitendra Kumar Award

साल 2020 में वेब सीरीज पंचायत 1 में जितेंद्र कुमार ने
काम किया था, जो
कि अमेजॉन पर रिलीज हुई थी। इसी वेब सीरीज के लिए जितेंद्र कुमार को बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड प्राप्त हुआ था।

जितेंद्र कुमार को
साल 2018 में बेस्ट परफॉर्मर्स कोमिक कैटेगरी में ट्रैक डिजिटल कंटेंट अवार्ड प्राप्त हुआ था।

जितेंद्र कुमार से
जुड़ा कुछ अन्य जानकारी

जितेंद्र कुमार एक
सिविल इंजीनियर है। इन्होंने IIT खड़कपुर से
सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है और इस डिग्री को प्राप्त करने के दरमियान उन्हें हिंदी डिक्शनरी में कांस्य पदक भी प्राप्त हुआ था।

कोटा फैक्ट्री नाम की
एक वेब सीरीज में इन्होंने जीतू भैया का किरदार अदा किया था जो कि साल 2019 में आई थी।

कोटा फैक्ट्री में काम करने की
वजह से ही लोग इन्हें जीतू भैया कहकर बुलाते हैं।

साल 2020 में शुभ मंगल सावधान नाम की
पिक्चर में आयुष्मान खुराना के साथ इन्होंने काम किया।

 

 

 

By Neha